मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर डीएम उमेश मिश्रा ने कांवड़ यात्रा का जायजा लेते हुए अधिकारियों की ड्यूटी को परखा है। इस दौरान डीएम को जिला कृषि अधिकारी, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी समेत आठ अधिकारी कांवड़ ड्यूटी में अनुपस्थित मिले हैं। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इन आठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। वहीं स्पष्टीकरण भी मांगा है।कांवड़ यात्रा के दौरान विनोद कुमार डाबरा, प्राविधिक सहायक, ग्रुप-सी कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी , कमलेश बाबू खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड पुरकाजी, धर्मेंद्र कुमार सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, तरुण कुमार प्राविधिक सहायक ग्रुप सी भूमि संरक्षण अधिकारी, राहुल सिंह तेवतिया जिला कृषि अधिकारी, ओम हरि उपाध्याय जिला पूर्ति अधिकारी, अभिनव राज प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग, संजय सि...