मुजफ्फर नगर, जुलाई 29 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा को सकुशल और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन को स्काउट गाइड्स और रोवर रेंजर्स का बड़ा सहयोग मिलेगा। जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और कांवड़ियों की राह आसान बनाने के लिए 100 से अधिक स्काउट गाइड्स को विभिन्न प्रमुख चौराहों पर तैनात किया जाएगा। स्काउट गाइड्स के तैनात होने पर पुलिसकर्मियों को कांवड़ मार्ग पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने में भी मदद मिलेगी。 यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा: तीन अस्थाई थाने व 19 अस्थाई चौकियां बनाई टीम की तैनाती स्काउट गाइड के जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा ने बताया कि स्काउट गाइड्स और रोवर रेंजर्स की टीमें जिले के बेहद संवेदनशील और व्यस्ततम चौराहों पर मुस्तैद रहेंगी। विशेष रूप से पुरकाजी, छपार, ...