मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- Muzaffarnagar News: शाहपुर। कस्बे में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। कांवड़ यात्रा की व्यवस्था को लेकर सोमवार को डीएम- एसएसपी ने कस्बे में पहुंचकर सभी कांवड सेवा शिविरों का गंभीरता से निरीक्षण किया। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए। सोमवार को डीएम उमेश मिश्र व एसएसपी संजय कुमार वर्मा कांवड यात्रा तथा कांवड सेवा शिविरों का निरीक्षण करने पहुंचे । इस दौरान अधिकारियों ने कस्बा चौकी पर पहुंचकर पुलिस टीम को कावड यात्रा में सभी व्यवस्था को पूर्ण रूप से बनाए रखने की बात कही । यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा वहीं एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस टीम को दिशा निर्दे...