मुजफ्फर नगर, अगस्त 5 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम के मातमी जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को पुलिस और प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की। दोनों धार्मिक आयोजन एक ही मार्ग से गुजरने के कारण पूरे रूट को दो अलग-अलग कॉरिडोर में विभाजित किया। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: भाईचारे और अकीदत के साथ निकले ताजिएमार्ग की व्यवस्था मार्ग के बीच करीब 10-10 फीट ऊंचे टेंट के पर्दे लगाए गए, ताकि एक ओर से शिवभक्त कांवड़िए अपनी यात्रा जारी रख सकें और दूसरी ओर से शिया समुदाय का चेहल्लुम का मातमी जुलूस शांतिपूर्वक निकल सके। इस व्यवस्था का उद्देश्य दोनों आयोजनों के दौरान आवागमन और सुरक्षा को सुचारु बनाए रखना रहा। चेहल्लुम हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में मनाया जाने वाला मात...