मुजफ्फर नगर, जुलाई 10 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर आगामी दिनों में कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है और ऐसे में नगर पालिका के द्वारा कांवड़ मार्ग पर होने वाले महत्वपूर्ण निर्माण कार्य शुरू नहीं कराए गए है। निर्माण कार्यों को शुरू होने से पहले ही टेंडर को निरस्त कर दिया गया है। बैठक में जब डीएम ने बझेडी अंडरपास से मदीना चौक तक होने वाले निर्माण कार्यों के संबंध में ईओ से जानकारी प्राप्त की तो ईओ पवन कुमार ने बताया कि उक्त टेंडर निरस्त हो गई है। इस मामले में डीएम ने नाराजगी जताई है।नगर पालिका के द्वारा कांवड मार्ग राज्य वित्त आयोग की 1.69 करोड की धनराशि से बझेडी अंडरपास से मदीना चौक तक चौडीकरण कर सीसी मार्ग निर्माण कार्य कराया जाना है। वहीं करीब 1.68 करोड की धनराशि से बझेडी अंडरपास से मदीना चौक तक दोनों ओर इंटरलोकिंग पटरी के सुधार व अब...