मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बुढ़ाना क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम- एसएसपीनिरीक्षण का विवरण निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने चौधरी चरण सिंह तिराहे पर स्थापित अस्थायी कांवड़ पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ियों की निर्बाध एवं सुरक्ष...