मुजफ्फर नगर, अगस्त 6 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान आम श्रद्धालुओं और आमजन को शुद्ध व मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) अर्चना धीरान तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में विभागीय टीम ने कांवड़ मार्गों पर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कांवड़ यात्रा: 125 होटल-ढाबों का निरीक्षण, 81 खाद्य नमूने जांच को भेजे निरीक्षण अभियान इस दौरान मार्ग में पड़ने वाले सभी ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंटों, ठेलों, रेहड़ियों और फल विक्रेताओं की दुकानों की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने सभी प्रतिष्ठानों के दृश्य स्थानों पर फूड लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाण पत्र चस्पा करने के कड़े नि...