मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव हुसैनपुर कलां में शनिवार को शादी की खुशियां उस समय अफरा-तफरी में बदल गई, जब बारातियों और पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद छत से ईंट-पत्थर बरसा दिए गए। अचानक हुए पथराव में दूल्हे के छोटे भाई यासिर और वहाब समेत पांच बाराती घायल हो गए। एक घायल के सिर में चोटें आई हैं। गांव हुसैनपुर कलां निवासी सलीम की दो बेटियों की शादी थी। एक बारात शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी और दूसरी जिला बागपत के गांव बरनावा से आई थी। बताया कि दुल्हन पक्ष के पड़ोसियों की किसी बात को लेकर पलड़ी से आई बारात के लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पड़ोसियों ने मकान की छत से बारातियों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।पथराव होते ही बारात में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची औ...