Muzaffarnagar News: कस्बे में 10 चिकित्सकों को नोटिस दिए
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 27 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी कस्बे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन पर फर्जी तरीके से चला रहे झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 10 क्लीनिक चिकित्सकों को नोटिस दिए। जिसमें डिग्री संबंधित कागज के साथ 28 सितंबर तक जिला अस्पताल कार्यालय पर प्रस्तुत करना है। जांच के बाद सही ना पाए जाने पर उक्त चिकित्सकों की क्लीनिक व दुकानें सील कर दी जाएगी।चेकिंग अभियान में डॉक्टर अजीम अहमद, डॉ अजय सक्सेना व कन्हैया कुमार शामिल रहे। जिस समय यह अभियान चलाया जा रहा था तो कुछ चिकित्सक दुकान बंद कर भाग खड़े हुए।उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रभारी डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के यहां कुछ शिकायत पर रूटीन चेकिंग अभियान के तहत कुछ चिकित्सकों को नोटिस दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.