मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर सहित प्रदेशभर के स्कूलों में बड़े स्तर पर स्कूल सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाया गया। आठ सितम्बर को शुरू हुए इस अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अभियान चला। पहले चरण में कुल 289 स्कूलों की सुरक्षा मानकों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। इनमें से 247 कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में ऑडिट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष 42 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में ऑडिट प्रक्रिया 28 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चल रहे ऑडिट के दौरान डीपीएम गुलजार और जिला आईटीव एमआईएस शीजा खानम ने स्वयं पहुंचकर प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्रीय लेखा परीक्षक विनय शर्मा, संरचनात्मक अभियन्ता विशाल भारद्वाज और अग्नि स...