मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के बैनर तले जनपद स्तरीय कल्चरल ट्रैक (युवा उत्सव) का आयोजन किया गया। भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना रहा। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी)-2027 तथा राष्ट्रीय युवा उत्सव (एनवाईएफ) के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम की थीम नशा मुक्त युवा, विकसित भारत रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशासक जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारने और समाज के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ...