मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। श्री राधे राधे परिवार के सौजन्य से जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जा रहा दशम श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ महोत्सव कलश यात्रा निकालकर प्रारंभ हो गया है। शुक्रवार को नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर से बैंडबाजों के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल पहुंची। यात्रा में कथा व्यास धर्मेन्द्र उपाध्याय शास्त्री वृन्दावन वाले शामिल रहे। दोपहर को कथा में कथा वाचक धर्मेन्द्र उपाध्याय महाराज ने भागवत कथा का निरुपण व भागवत के महात्मय की कथा भक्ति, श्री शुकदेव जन्म की महिमा का वर्णन किया। कलश यात्रा व कथा में प्रवीण गोयल, सत्यनारायण, विरेन्द्र अग्रवाल, राम अवतार सिंघल, कुबेर चन्द्र अग्रवाल...