मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- Muzaffarnagar News: कस्बे के डीएवी रोड स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में सोमवार को भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। दर्जनों खाताधारकों ने अपनी पासबुक में जमा रकम और बैंक रिकॉर्ड में दर्ज राशि में बड़ा अंतर होने का आरोप लगाया। कुछ ग्राहकों ने खातों से मोटी रकम गायब होने की शिकायत की। मामला पूर्व शाखा प्रबंधक के तबादले के बाद सामने आने से बैंक में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। ग्राहकों की भीड़ बैंक पहुंचने लगी और अपनी जमा पूंजी का हिसाब मांगने लगी। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात करना पड़ा। बुढ़ाना शाखा में शिकायतों की जानकारी मिलते ही बैंक के उच्चाधिकारियों ने जांच टीम भेजी। डीबीआरएम नवदीप सिंह और यूसुफ खान के नेतृत्व में टीम ने बैंक पहुंचकर खातों, पासबुक और जमा रसीदों का देर रात तक मिलान किया। खातेधारक अंकित...