मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर 248 करोड़ के फर्जी बिल बनाकर टैक्स चोरी करने वाले राजस्थान के गैंग पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग के सरगना समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।साइबर क्राइम थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गैंग के सरगना रमेश निवासी भवानीपुरा अपने साथी ओमप्रकाश निवासी बाडमेर, रतनाराम, संतोश कुमार, बुद्वराम निवासीगण बाडमेर राजस्थान, जाहिद निवासी जगतपुर दिल्ली, हनुराम राम निवासी बाडमेर राजस्थान के साथ मिलकर संगठित अपराधिक गिरोह संचालित करते है। आरोपी एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करते थे। आरोपियों ने एक फर्जी फर्म पंजीकृत कर फर्म के नाम से 248 करोड़ के फर्जी बिलों को पोर्टल पर अपलोड कर...