Muzaffarnagar News: करोड़ों की चोरी के खुलासे में जुटी तीन पुलिस टीमें, रातभर खंगाले सीसीटीवी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 30 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना कस्बे की तहसील कॉलोनी में रिटायर्ड दरोगा देशपाल के बंद मकान में हुई करोड़ों रुपये के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान की चोरी के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार देर रात एसएसपी संजय कुमार वर्मा भी बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी लेकर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह और कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया है। टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: रिटायर्ड दरोगा के घर से करोड़ों की चोरी शुक्रवार रात पुलिसकर्मी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.