मुजफ्फर नगर, सितम्बर 9 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा में आयोजित सोतोकान कराटे एवं सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप में मीरापुर के सेन्ट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। नीरज कराटे क्लासेज द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मीरापुर के सेन्ट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल कक्षा 5 के अनमोल व अमान तथा कक्षा 6 के गुरजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और काबिलियत से सभी को आकर्षित किया। तीनों छात्रों ने कैंप में कराटे एवं सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य सजी वर्गीस व सभी अध्यापकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों को पढाई के साथ साथ खेल प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...