Muzaffarnagar News: करवाचौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, चांद देखकर खोला व्रत
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarnagar News: जानसठ कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को करवाचौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना करते हुए व्रत रखा। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार करवाचौथ की पूजा अर्चना की और चांद के दर्शन कर व्रत खोला। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की।दोपहर को महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर करवाचौथ की कथा सुनी और करवा माता से परिवार की सुख-शांति तथा समृद्धि की प्रार्थना की। पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Purnia News: करवाचौथ का छाया उत्साह, पतियों का चेहरा देख खोला उपवास शाम को चंद्रमा निकलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.