Muzaffarnagar News: करंट से तीन पशुओं की मौत, मुआवजे की मांग
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarnagar News: मोरना। शुक्रताल क्षेत्र के गांव इलाबास में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का इंसुलेटर खराब होकर तार टूटने से जमीन में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से तीन पशुओं की मौत हो गई। हादसे के समय पशुपालक अनुज कुमार ने किसी तरह बोगी से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि पास ही बंधी सोमपाल की भैंस भी करंट की चपेट में आ गई। एक साथ तीन पशुओं की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर कड़ा रोष जताया और पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.