Muzaffarnagar News: करंट लगने से युवक की मौत
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: मोरना। क्षेत्र के गांव मीरावाला में टेबल फैन लगाने के दौरान करंट लगने से युवक बेहोश हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव मीरावाला निवासी रणतेज चंदेल 30 वर्ष शनिवार की दोपहर घर के बरामदे में टेबल फैन लगा रहा था। इसी दौरान टेबल फैन के स्विच में करंट उतर आया जिसने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। आनन फानन में परिजनों द्वारा युवक को मोरना में प्राईवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.