Muzaffarnagar News: कम्पनी बाग में मंत्री को मिली गंदगी व अव्यवस्था पर जताई नाराजगी
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: बुधवार की सुबह राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मेरठ रोड स्थित नगर पालिका के कम्पनी बाग में पहुंचे। उन्होंने यहां पर मार्निंग वॉक कर रहे लोगों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री को कम्पनी बाग में काफी गंदगी और अव्यवस्था मिली। इस पर उन्होंने कडी नाराजगी जताई। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी को तलब करते हुए जमकर फटकार लगाई है। वहीं नगर पालिका ईओ पवन कुमार को विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कंपनी गार्डन में नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.