मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- Muzaffarnagar News: सोमवार की सांय सहारनपुर मंडलायुक्त डा. रूपेश कुमार ने विकास भवन के सभागार में विकास कार्य और एक करोड़ से अधिक की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की है। उन्होंने विभिन्न बिन्दुओं पर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया है, वहीं पौधा रोषण भी किया है। मंडलायुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों का समय समय पर निरीक्षण करते रहें, निर्माण कार्यों को समय अंतर्गत पूर्ण कराएं।

विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा मंडलायुक्त द्वारा बी, सी और...