मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र के फतेहउल्लापुर निवासी राजमिस्त्री तालिब (30) की संदिग्ध मौत के मामले में गुरुवार को रसूलपुर दभेड़ी में कब्र खुदवाकर शव बाहर निकाला गया। डीएम की अनुमति के बाद पुलिस-प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में शव निकाला गया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तालिब की मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।गत 28 सितंबर को तालिब की मेरठ में मौत हुई थी। पत्नी इल्मा ने परिजनों को मौत स्वाभाविक होने की जानकारी दी थी। इसके बाद शव को पैतृक गांव रसूलपुर दभेड़ी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद सामने आई तस्वीरों में गले पर निशान दिखने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। यह भी पढ़ें- डीएम से मिली अनुमति, आज कब्र से निकलेगा तालिब का शव मृतक क...