मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- Muzaffarnagar News: सोमवार को तहसील दिवस पहुंचे बाल्मीकि समाज के लोगों ने एक लेखपाल पर कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर नारेबाजी की। आरोप है कि जिस जमीन पर कब्जा किया हुआ है वो समाज के लोगों को दान में दी गई थी। हंगामे के बाद एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया। तहसील में सोमवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमे एसपी सिटी अमृत जैन ने कुछ देर समस्यां सुनी। उनके जाने के बाद एसडीएम ललित कुमार मिश्रा,तहसीलदार अरविन्द कुमार ने लोगों की जनसमस्याएं सुनी। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: समाधान दिवस में डीएम ने किया वृक्ष भंडारा इसी समाधान दिवस में बाल्मीकि समाज के सैकडों लोग नारेबाजी करते हुए तहसील दिवस में शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। बताया कि 2020 मे...