Muzaffarnagar News: कबूतर पकड़ने के बहाने छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, जुलाई 25 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर कस्बे में एक वहशी युवक ने कबूतर पकड़ने के बहाने अपने घर बुलाकर छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। दुष्कर्म की शिकार बच्ची की मां ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मीरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार की शाम उसकी छह वर्षीय बच्ची अपने भाई के साथ मोहल्ले में घूम रही थी। आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक ने बच्ची के भाई को कबूतर पकड़ने का बहाना बनाकर छत पर भेज दिया और बच्ची को घर के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। बच्ची का शोर सुनकर उसका भाई और अन्य महिलाएं मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद बच्ची की मां व अन्य परिजन उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.