मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 31 -- Muzaffarnagar News: छपार। गांव बिजोपुरा में दो दिवसीय पुरुष व महिला कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बसेडा की टीम ने बिजोपुरा को हराकर चैंपियनशिप जीत ली। क्षेत्र के गांव बिजोपुरा में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का उद्घाटन मैच फुगाना व बिजोपुरा सी टीमों के बीच खेला गया। बेहद करीबी मुकाबले में फुगाना ने बिजोपुरा को 25-23 के अंतर से हरा दिया। प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखंड सहित 28 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल मैच ककराला व बसेडा के बीच खेला गया, जिसमें बसेडा ने 35-24 के अंतर से ककराला को हराकर फाइनल में जगह बनाई। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच बरला व बिजोपुरा की टीमों के बीच हुआ। एकतरफा मैच में बिजोपुरा ने बरला को 40-15 के विशाल अंतर से हराकर फाइनल में पहुंचने वाली दूसर...