Muzaffarnagar News: कथाव्यास को किया शॉल ओढ़ाकर व गीता भेंट कर सम्मानित
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 20 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। शामली रोड स्थित सत्संग भवन में आयोजित रामकथा के दौरान श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा कथाव्यास ब्रजेश पाठक महाराज को शॉल ओढ़ाकर एवं गीताजी भेंटकर सम्मानित किया। कथा के दौरान कथाव्यास महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि काम, क्रोध, लोभ और मोह पर नियंत्रण पाना एक सतत साधना है। उनके इन विचारों को सुनकर उपस्थित भक्तगण भावविभोर हो गए। कार्यक्रम में संस्था के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने अष्टादश श्लोकी गीता पाठ कराया, जबकि रामबीर सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को गीता पाठ के पत्रक वितरित किए। इस अवसर पर समाजसेवी होतीलाल शर्मा, श्यामलाल बंसल, ताराचंद वर्मा, एडवोकेट अमरकांत गुप्ता, राजेश वर्मा, सुभाष गर्ग, सोनिया सिंह, विमल प्रताप, महेंद्र रावत और ब्रजमोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.