मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शहर के कुछ बिजलीघरों से खराब सप्लाई हो रही है। अघोषित कटौती और रोस्टिंग का ग्राफ बढता जा रहा है। बुधवार की रात्रि में कई घंटे आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों के सब्र का बांध टूट गया। मोहल्ला कृष्णापुरी के गुस्साए लोगों ने शामली रोड बिजलीघर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने शामली रोड बिजलीघर के जेई और एसडीओ पर खराब बिजली सप्लाई देने के गंभीर आरोप लगाए है।शहर के शामली रोड बिजलीघर से पिछले कई दिनों से अत्यधिक बिजली कटौती हो रही है। इस संबंध में स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार बिजलीघर पर पहुंच कर चेतावनी भी दी है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, उपकेंद्र पर हंगामा कर जेई को बनाया बंधक इसके बाद भी रात्रि कटौती में कोई विराम नहीं लगा है। वहीं बिजली घर से कम वोल्टे...