मुजफ्फर नगर, जुलाई 12 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कच्ची सड़क पर साइड मांगने को लेकर दो पक्षों में जमकर लात घुसे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।कच्ची सड़क निवासी आमिर व आजम कार से गुजर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला का साबिर सड़क पर खड़ा हुआ था। कार सवार ने उसे सड़क से हटाने के लिए हार्न दिया था। रास्ते से न हटने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले पंच विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों ने फोन कर अपने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद सड़क पर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। ...