Muzaffarnagar News: कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, सघन चेकिंग अभियान चला
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 31 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिला जज के आदेशानुसार और अपर जिला जज एससी-एसटी कोर्ट के मार्गदर्शन में शुक्रवार को कचहरी परिसर की सुरक्षा सुदृढ़ करने हेतु विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।यह अभियान प्रभारी निरीक्षक कचहरी सुरक्षा सर्वेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और एंटी सबोटाज टीम द्वारा संयुक्त रूप से संचालित हुआ। अभियान के दौरान मुख्य प्रवेश द्वारों एवं संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी गई। सुरक्षा बल ने न्यायालय परिसर में आने वाले प्रत्येक वादकारी के पास एवं पहचान पत्र आधार कार्ड की गहनता से जांच की।सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि बिना वैध पहचान पत्र किसी भी वादकारी को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही समस्त विद्वान अधिवक्ताओं से सदैव अपनी निर्धारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.