मुजफ्फर नगर, सितम्बर 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शहर के श्री श्यामाश्याम मंदिर में चल रही श्री कृष्ण रासलीला के दौरान भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं और कंस वध के मनमोहक मंचन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोवर्धन लीला के बाद जब कंस को श्री कृष्ण की शक्तियों का आभास हुआ, तब उसने अक्रूर जी के माध्यम से कृष्ण और बलराम को मथुरा आमंत्रित किया।मथुरा पहुंचते ही भगवान कृष्ण ने शक्तिशाली शिव धनुष को चुटकियों में तोड़ दिया और कंस के मतवाले हाथी कुवलयापीड़ का वध किया। इसके बाद अखाड़े में हुए रोमांचक मुकाबले में कृष्ण और बलराम ने कंस के महाबली पहलवानों चाणुर और मुष्टिक को धूल चटा दी। अपने सभी योद्धाओं के मारे जाने पर भयभीत कंस का बाल रूप में आए कृष्ण ने मंच पर पहुंचकर बालों से पकड़ा और अखाड़े में पटककर वध कर दिया।इस जीवंत और सुंदर मंचन को ...