मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: गांव मुझेड़ा सादात निवासी एक युवक के मोबाइल फोन पर एप इंस्टॉल का ओटीपी भेजकर हैकर्स ने मोबाइल हैक कर युवक के खाते से 8000 रुपये उड़ा दिए। गांव मुझेड़ा निवासी मुदस्सिर पुत्र अनीस ने मीरापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके फोन पर एक एप इंस्टॉल करने का मैसेज आया।जिसके बाद उसके फोन पर एक ओटीपी आया जिसके बाद मेसेजकर्ता ने मेसेज के माध्यम से उससे ओटीपी मांगा, आरोप है कि ओटीपी बताते ही उसका फोन हैकर्स ने हैक कर लिया तथा कुछ ही देर में उसके खाते से एक एक हजार करके आठ हज़ार रुपये निकाल लिए।पुलिस मामलें की जांच में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...