मुजफ्फर नगर, जुलाई 17 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने शिकायत पर जांच पड़ताल कराने के बाद 15 जुलाई को कस्बे की रामकृष्णापुरम कॉलोनी में स्थित हुसैन अस्पताल का पंजीकरण निलंबित कर दिया। रामकृष्णापुरम कॉलोनी निवासी देवदत्त कुमार पुत्र यशपाल सिंह ने 24 जून को मुख्यमंत्री के पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायत भेजकर अवगत कराया था कि कॉलोनी में स्थित हुसैन अस्पताल के द्वारा संक्रमित चिकित्सा अपशिष्ट को सामान्य कूड़े में फेंककर जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण को गंभीर संकट में डालने, संभावित संक्रामक रोगों/महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। मुख्यमंत्री के यहां से जांच सीएमओ को भेजी गई थी। सीएमओ ने मामले की जांच अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर महक सिंह को सौंपी थी। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बायो-मेडिकल वेस्ट के प्रबंध...