Muzaffarnagar News: एसबीआई बैंक की मिनी ब्रांच में चोरी का प्रयास
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: मोरना थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मुख्य बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मिनी ब्रांच में देर रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। बदमाश शटर का ताला तोड़ने में नाकाम रहे तो उन्होंने ताले में आग लगा दी। घटना की जानकारी रविवार सुबह संचालक लवकुमार को मिली, जब वे केंद्र पहुंचे और ताले पर कालिख व धुआं लगा देखा।ब्रांच के सामने स्थित क्लीनिक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध युवक ताला तोड़ते दिखाई दिए। आरोपियों ने वारदात से पहले क्लीनिक के बाहर लगा बल्ब हटा दिया था और कैमरे की दिशा बदलने की कोशिश भी की थी।सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कस्बे के व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.