Muzaffarnagar News: एसपी सिटी ने कोतवाली का किया निरीक्षण, चेकपोस्ट की जांच
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarnagar News: खतौली। बुधवार देर रात को एसपी सिटी अमृत जैन ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद अफसर ने नगर व देहात के चेकपोस्ट की जांच पड़ताल की। ड्यूटी की जांच करने के दौरान चेकपोस्टों पर तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। एसपी सिटी अमृत जैन बुधवार को आधी रात के बाद खतौली क्षेत्र में निरीक्षण करने निकले। अफसर पहले हाईवे के चेकपोस्ट पर पहुंचे, वहां पर चौकी इंचार्ज ललित तोमर पुलिस कर्मियों के साथ चेकिंग करते मिले। उसके बाद भंगेला चेकपोस्ट पर पहुंचे। वहां से ड्यूटी चेक करने के बाद अफसर बुढ़ाना तिराहे पर पहुंचे। तिराहे पर इंस्पेक्टर दिनेश बघेल ने चेकिंग की कमान संभाली हुई थी। एसपी सिटी जांच के बाद कोतवाली पहुंचे जहां पर उन्होने औचक निरीक्षण किया। अफसर महिला मिशन शक्ति के कार्यालय पर पहुंचे, वहां पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.