Muzaffarnagar News: एसडीएम व सीओ ने न्याय द्वार का लोकार्पण किया
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन द्वारा नवनिर्मित 'न्याय द्वार' का शनिवार को एसडीएम रश्मि लांबा और सीओ ऋषिका सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया। बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने बार संघ को इस सराहनीय पहल की बधाई दी। एसडीएम रश्मि लांबा ने कहा कि न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। न्याय द्वार केवल एक प्रवेश द्वार नहीं, बल्कि न्याय, अधिकार और विश्वास का प्रतीक है। सीओ ऋषिका सिंह ने प्रशासन व पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के निष्पक्ष निस्तारण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, महासचिव दीपेश गुप्ता, नरेश कुमार, अजय पंत व हसीन हैदर जैदी सहित तमाम गणमान्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.