Muzaffarnagar News: एसडीएम ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई
मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। तहसील सभागार में एसडीएम रश्मि लांबा ने तहसील के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारीयों के साथ जल संरक्षण हेतु शपथ ली। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए रश्मि लांबा ने कहा कि भविष्य की पीढ़ी के लिए जल संरक्षण किया जाना अति आवश्यक है। जल प्रकृति की अनमोल धरोहर है और उसका संरक्षण करना हमारा परम दायित्व है। इस अवसर पर तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार अजय कुमार, विपिन चौधरी एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा एडवोकेट और सचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट भी मौजूद रहे।थ दिलाते हुए। यह भी पढ़ें- जल है तो कल है, आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजें जल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.