Muzaffarnagar News: एसडीएम जानसठ व भाजपा नेता ने किया कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
मुजफ्फर नगर, जुलाई 31 -- Muzaffarnagar News: भोपा । गांव जौली में गंग नहर किनारे मुख्य चौराहे पर समाजसेवियों द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया। हवन पूजन के उपरांत एसडीएम व भाजपा नेता ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शुभारंभ के उपरांत एसडीएम रश्मि लांबा ने गंग नहर पटरी स्थित कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी कुशल क्षेम जाना। भाजपा युवा नेता अमित राठी ने शिविर में विश्राम कर रहे राजस्थान निवासी कांवड़ियों से मुलाकात कर हालचाल जाना। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, राजस्व निरीक्षक मोरना सुनील शर्मा, लेखपाल सतेंद्र बालियान, ग्राम प्रधान मोहम्मद साजिद, रामपाल सिंह, काका चौधरी, मनोज उर्फ बिन्नू राठी, अंकित जावला, संदीप कुमार तिस्सा आदि रहे। यह भी पढ़ें- Shamli News: बम भोले के जयघोष के साथ शामली के गुजरे हरियाणा के का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.