मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मंसूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कालेज में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मातृ शक्ति सम्मेलन हुआ। इसमें जागृत नारी-संस्कारित परिवार-श्रेष्ठ समाज विषय पर जागरूकता फैलाई गई। समाज व राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में एमडीएस विद्या मंदिर में मातृ शक्ति को सम्मान भी मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोनिया लथूरा, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ममता चौहान, रोहताश कली, फूलमती देवी, गायत्री शाहू, लक्ष्मी, मंदाकिनी तिवारी, चम्पा सलाम, श्रवण मिश्री, देवराज गुप्ता, प्रज्ञा, अनिल कुमार शास्त्री आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। सोनिया लथूरा ने कहा कि मातृशक्ति परिवार और समाज की मूल आध...