Muzaffarnagar News: एमडीएस विद्या मंदिर की छात्रा वंशिका चौधरी हिंदुस्तान ओलंपियाड के चेक से सम्मानित
मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: मंसूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मंदिर मिल परिसर में सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल शास्त्री ने मेधावी छात्रा वंशिका चौधरी को 'हिंदुस्तान ओलंपियाड' में शानदार प्रदर्शन करने पर पुरस्कार स्वरूप चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस गौरवपूर्ण क्षण के दौरान छात्रा वंशिका चौधरी के बाबा भी विद्यालय में उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी पोती की इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। प्रधानाचार्य अनिल शास्त्री ने वंशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- 'हिन्दुस्तान ओलंपियाड' में छा गईं शिवा विद्या मंदिर की मेधाएं यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.