Muzaffarnagar News: एमजी पब्लिक स्कूल से तोड़फोड़ में शामिल 12 छात्र रेस्टीकेट
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल के 12 छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रशासन ने उन्हें रेस्टीकेट कर दिया है। वायरल वीडियो के आधार पर पहचान में आए कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों की क्लास में बैठने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। हालांकि, बोर्ड परीक्षार्थी होने के कारण एफीडेविट लेकर उन्हें केवल परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। कुछ दिन पूर्व एमजी पब्लिक स्कूल से कुछ दूरी पर विद्यालय के छात्र एक खड़ी बाइक में तोड़फोड़ करते हुए वीडियो में कैद हुए थे। वायरल वीडियो में दिख रहे सभी छात्र स्कूल ड्रेस में थे, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस और एलआईयू ने मामले की जांच की। जांच में पाया कि घटना में शामिल 11 छात्र कक्षा 10वीं और एक छात्र की पहचान कक्षा 9वीं के रूप में हुई। इस मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.