मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarnagar News: मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने एवं कार्यकतार्ताओं ने शनिवार को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर आगामी मेरठ खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव में फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर मतदाता बनवाने के आरोपों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र मेरठ के अंतर्गत मेरठ मंडल के 6 जनपद तथा सहारनपुर मंडल के तीन जनपद आते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि यह कार्य मुख्य रूप से गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुज़फ्फरनगर एवं सहारनपुर जनपद में किया गया है। ज्ञापन देने वालों में मुख्यरूप से पुष्पेंद्र त्यागी उर्फ बॉबी, चौ.ईलम सिंह ,गौरव जैन, पवन बंसल , चौधरी विकिल अहलावत, पूजा अनिल अम्बेडकर, सलीम मलिक , असद पाशा,रा...