Muzaffarnagar News: एमएमसी के मेडिकल स्टोर पर जांच को पहुंची ड्रग विभाग टीम
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। शासन के सख्त निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को औषधि प्रशासन विभाग ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित मेडिकल स्टोर पर औचक छापेमारी की। यह कार्रवाई मेडिकल स्टोर पर दवाओं को एमआरपी से अधिक दामों में बेचने तथा मरीजों व अस्पताल द्वारा बची हुई या बिना उपयोग की गई दवाओं को मेडिकल स्टोर पर वापस भेजकर दोबारा बेचे जाने की शिकायतों के आधार पर की गई। इस दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के सैंपल जब्त किए। छापेमारी अभियान का नेतृत्व ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु विमल और पवन शाक्य ने संयुक्त रूप से किया। औषधि निरीक्षकों ने कई घंटों तक मेडिकल स्टोर पर सघन जांच पड़ताल की। इस दौरान टीम ने दुकान में रखी विभिन्न जीवनरक्षक दवाओं, बिक्री रजिस्टरों, खरीद-बिक्री के बिलों और स्टॉक का गहनता से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.