मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का सीएमओ कार्यालय पर चल रहा धरना मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने में संविदा कर्मियों के बीच भारी आक्रोश रहा। कर्मचारियों ने 11 अक्टूबर को लखनऊ जा रहे संविदा कर्मियों की बस को बरेली के थाना फतेहगंज क्षेत्र में 16 घंटे तक रोके रखने और कर्मचारियों को थाने में बैठाए रखने की घटना पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि 11 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर से लखनऊ में प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने जा रहे एनएचएम संविदा कर्मियों की बस को बरेली के फतेहगंज क्षेत्र में टोल नाके पर रोक लिया और सभी कर्मचारियो...