मुजफ्फर नगर, अगस्त 30 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मंदिर में आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर प्रबंध समिति की बैठक हुई। समिति ने निर्णय लिया है कि 4 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से फूलों और आकर्षक विद्युत सजावट से सुसज्जित किया जाएगा। शनिवार को चरथावल मोड़ स्थित सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर में आयोजित बैठक में प्रबंध समिति ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता रहेगा। शाम 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक एक विशेष धार्मिक भजन संध्या 'एक शाम कान्हा के नाम' का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamui News: गिद्धौर में धूमधाम से मनेगा जन्माष्टमी महोत्सव बाहर से आमंत्रित कलाकारों और प्रसिद्ध म्यूजिकल ग्रुप द्वारा इस संध्या में मंत्रमुग्ध क...