मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- Muzaffarnagar News: डीएम व सीडीओ के निर्देशन एवं प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग अभिनव राज तथा डीआईओएस हरिकेश यादव के मार्गदर्शन में वन महोत्सव 2026 के उपलक्ष्य में स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डा. राजीव कुमार द्वारा किया गया,। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मंजुला, प्रवक्ता मीनाक्षी, अंजली, काजल, रवीना द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त आयोजन में विद्यालय की छात्राओं, सानिया, साजिया, सुहाना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ के नारे के साथ छात्राओं की जनपदवासियों से अपील की कि एक पेड़ अवश्य लगाएं, हरित आवरण बढ़ाएं। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया डा. राजीव कुमार...