Muzaffarnagar News: एकमुश्त समाधान योजना से गृहकर-जलकर की पेनल्टी होगी माफ
मुजफ्फर नगर, अगस्त 19 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। नगर पंचायत बुढ़ाना में लंबित गृहकर एवं जलमूल्य की वसूली के लिए शासन के निर्देश पर एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। यह योजना 15 अगस्त से 15 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। योजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के करदाताओं को बड़ी राहत दी गई है। गृहकर और जलमूल्य पर लगी पेनल्टी एवं ब्याज की 100 प्रतिशत माफी दी जाएगी। नगर पंचायत के ईओ आलोक रंजन ने नगरवासियों से अपील की कि वे योजना का लाभ उठाते हुए अपने लंबित कर की मूल धनराशि जमा करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में कर जमा करने पर ब्याज और पेनल्टी से पूरी तरह छूट मिलेगी। नगर पंचायत ने सभी बकायेदारों से समय रहते योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.