Muzaffarnagar News: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: मोरना प्रसव पीड़िता को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते मे महिला ने पुत्री को जन्म दिया। दोनों को अस्पताल ले जाकर चिकित्सा प्रदान की। जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। सुरक्षित प्रसव व नवरात्र के दौरान लक्ष्मी के जन्म को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है।मोरना क्षेत्र के गांव रहमतपुर में गुरुवार को धीर सिंह की पत्नी पूजा उम्र 30 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर आशा मुन्नी देवी ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस प्रसव पीड़िता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा के लिए रवाना हुई। रास्ते में पूजा की पीड़ा बढ़ गई। एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी और आशा कार्यकर्ता ने सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस को बेलड़ा गांव के पास रास्ते के बराबर में रोककर सुरक्षित प्रसव कराया। यह भी पढ़ें- उदयपुर रेलवे स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.