Muzaffarnagar News: उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौली, परेशानी
मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर बारिश के बाद हुई भाी उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल बना हुआ है। ऐसे में बिजली भी आंख मिचोली कर रही है। जनपद में फिर से बिजली की डिमांड बढ गई है। बिजलीघरो से रोस्टिंग और अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोग काफी परेशान है। शनिवार की रात्रि और रविवार को दिन में जमकर बिजली कटौती हुई है।अभी हाल में तीन दिन हुई बारिश से मौसम काफी ठंडा रहा है। लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है, लेकिन बारिश के बाद निकली तेज धूप के कारण फिर भी भीषण गर्मी शुरू हो गई है। वहीं हवा न चलने के कारण उमस भी काफी हो गई है। उमस गर्मी होने के कारण लोगों को सास लेने में भी परेशानी हो रही है। उधर बिजली की डिमांड फिर से बढ गई है। पावर कारपोरेशन के अधिकारी बढती डिमांड को पूरा नहीं कर पा रहे है। शनिवार की रात्रि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.