Muzaffarnagar News: उमस के साथ वापस लौटी तीखी गर्मी, लोग हुए पानी-पानी
मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: पिछले दिनों हुई राहत की बारिश का असर पूरी तरह खत्म हो चुका है। आसमान साफ होते ही उमस के साथ तीखी गर्मी ने एक बार फिर जोरदार वापसी की है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात यह हैं कि महज 48 घंटों के भीतर मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जनपद में अब फिर से गर्मी व उमस से पूरी तरह पैर पसार लिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन पहले जो पारा लुढ़ककर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था, वह रविवार को सीधे छलांग लगाकर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में आए इस अचानक उछाल और हवा में भारी नमी के कारण भीषण चिपचिपी गर्मी (उमस) ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पसीने से तर-बतर लोग उमस व गर्मी से राहत पाने की उम्मीद मौसम से लगाए हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.