मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। विकास भवन के सभागार में बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और अपनी स्थानीय व बुनियादी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया। डीएम ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश जारी किए। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि व्यापारिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्युत विभाग, नगर पालिका और परिवहन विभाग के अधिकारियों को ताकीद की कि सुचारू बिजली आपूर्ति, यातायात व्यवस्था, जलभराव की मुक्ति और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया ...